इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि देश की नीति, पड़ोसी देशों के साथ संबन्ध विस्तार पर आधारित है।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने मास्को में आज़रबाइजान रिपब्लिक के रक्षामंत्री के साथ मुलाक़ात में हालिया समझौते को व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का नेतृत्व हर क्षेत्र में संबन्ध विस्तार का इच्छुक है। ईरान के रक्षामंत्री ने अन्य देशों के आंतरिक मामलों में अमरीकी हस्तक्षेप को क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अशांति का कारण बताया। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रयास करने चाहिए कि अन्तर्राष्ट्रीय मामलों पर लागू व्यवस्था न्यायपूर्ण और परस्पर सम्मान पर आधारित हो।
आज़रबाइजान रिपब्लिक के रक्षामंत्री ज़ाकिर हसनोफ़ ने ईरान तथा आज़रबाइजान गणराज्यों के राष्ट्रपतियों की हालिया मुलाक़ात की ओर संकेत करते हुए तेहरान और बाकू के संबन्धों में अधिक से अधिक सहकारिता की इच्छा व्यक्त की।
24 मई 2014 - 18:29
समाचार कोड: 611012
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने मास्को में आज़रबाइजान रिपब्लिक के रक्षामंत्री के साथ मुलाक़ात में हालिया समझौते को व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का नेतृत्व हर क्षेत्र में संबन्ध विस्तार का इच्छुक है।